तेजप्रताप-तेजस्वी यादव में बातचीत बंद, पटना एयरपोर्ट पर आमने सामने हुए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों — तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव — सुर्खियों में हैं।

तेजप्रताप-तेजस्वी यादव में बातचीत बंद, पटना एयरपोर्ट पर आमने सामने हुए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 05, 2025, 10:45:00 AM

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों — तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव — सुर्खियों में हैं। दोनों भाइयों के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

इसमें तेजप्रताप और तेजस्वी एक दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन इन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती।

पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों आमने-सामने हुए। दरअसल, यूट्यूबर समदीश भाटिया तेजप्रताप के साथ इंटरव्यू कर रहे थे।

तेजप्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के लिए चुनाव के प्रचार के सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वे अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे।

चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर वे एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री शॉपिंग एरिया में एक शॉप पर बंडी खरीदने पहुंचे थे। वहां तेजप्रताप यादव एक ब्लैक कलर की बंडी खरीद रहे थे।

इसी बीच वहां तेजस्वी यादव भी पहुंच गए। उन्होंने समदीश से पूछा, 'भइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या?' इस पर यूट्यूबर ने कहा कि 'वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।' जिसके बाद तेजस्वी ने समदीश से कहा कि आप बहुत लकी हैं। वहीं दूसरी ओर तेजप्रताप यादव कुछ देर तक खामोश खड़े रहे, फिर बिना तेजस्वी से बात किए, शॉपिंग करने लौट गए।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM