राबड़ी आवास के बाहर हंगामा: मसौढ़ी से विधायक रेखा यादव को टिकट नहीं देने के लेकर नारेबाजी

पटना में रविवार को राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई और मसौढ़ी से विधायक रेखा यादव को टिकट नहीं देने के लेकर नारेबाजी करने लगे।

राबड़ी आवास के बाहर हंगामा: मसौढ़ी से विधायक रेखा यादव को टिकट नहीं देने के लेकर नारेबाजी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 11:23:00 AM

पटना में रविवार को राबड़ी देवी के आवास के बाहर माहौल गर्म हो गया। मसौढ़ी से विधायक रेखा यादव को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और पार्टी नेतृत्व से टिकट वापस देने की मांग करने लगे।

इसी दौरान जब पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना होने के लिए राबड़ी आवास से निकले, तो नाराज कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। समर्थक गाड़ियों के आगे खड़े होकर नारे लगा रहे थे और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रहे थे। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने भीड़ को पीछे हटाया और किसी तरह काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

तेजस्वी, लालू और राबड़ी देवी सोमवार को IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली की अदालत में पेश होंगे। रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा, “महागठबंधन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, सब कुछ ठीक चल रहा है।” सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में तेजस्वी यादव की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी हो सकती है, जहां सीट बंटवारे पर अंतिम चर्चा संभव है।

तेजस्वी ने पटना एयरपोर्ट पर कहा, 'महागठबंधन में कोई तकलीफ की बात नहीं है, सब सही है।' दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से तेजस्वी की मुलाकात हो सकती है

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM