राहुल से मुलाकात पर लालू बोले- बात चल रही है; फ्लाइट में तेजस्वी के साथ नजर आए अखिलेश यादव

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी मंथन और कांग्रेस की नाराजगी की खबरों के बीच लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं।

राहुल से मुलाकात पर लालू बोले- बात चल रही है; फ्लाइट में तेजस्वी के साथ नजर आए अखिलेश यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 2:46:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की नाराजगी की खबरों के बीच रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली पहुंच गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब उनसे सीट बंटवारे और कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल किया, तो लालू यादव ने संक्षिप्त जवाब में कहा, “बातचीत चल रही है।” यानी अभी सब कुछ अंतिम नहीं हुआ है, पर बातचीत जारी है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने दिल्ली आने की वजह बताते हुए कहा, “अदालत ने बुलाया है, इसलिए हम लोग आए हैं।” उन्होंने साफ तौर पर सीट शेयरिंग या राहुल गांधी से मुलाकात से जुड़े सवालों पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली आने का मकसद सिर्फ कोर्ट में पेश होना है, बाकी राजनीतिक चर्चाओं पर बाद में बात होगी।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव के पटना से दिल्ली जाने के दौरान फ्लाइट के अंदर की तस्वीर सामने आई है। फ्लाइट में एक साइड लालू-राबड़ी साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी साइड तेजस्वी के साथ कांग्रेस लीडर अखिलेश सिंह बैठे थे। फ्लाइट में तेजस्वी और अखिलेश गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर कयासों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि कोर्ट पेशी के साथ-साथ दिल्ली में राहुल गांधी या कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर होने वाली अगली बैठक अब बेहद अहम मानी जा रही है।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM