कोसी-सीमांचल में पीएम मोदी की बड़ी रैली: 30 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील, मंच पर दिखी पूरी टीम

आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है।

कोसी-सीमांचल में पीएम मोदी की बड़ी रैली: 30 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील, मंच पर दिखी पूरी टीम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 03, 2025, 10:52:00 AM

आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी आज दो जिलों के लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।

उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे सहरसा में तय है, जहां वे पटेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कटिहार पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी जनसभा में क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे।

सहरसा की सभा में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और सहरसा, मधेपुरा व सुपौल जिलों के 13 विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। वहीं कटिहार की सभा में पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के उम्मीदवार मंच साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभा में जिन प्रमुख सीटों के प्रत्याशी शामिल रहेंगे, उनमें सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सुपौल, पिपरा, निर्मली और त्रिवेणीगंज शामिल हैं। इन सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

सभा को लेकर जिला प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सहरसा के पटेल मैदान में करीब 13 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जिनमें से 500 सीटें वीआईपी अतिथियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। मैदान और उसके आसपास के इलाके को कई सुरक्षा जोनों में बाँटा गया है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की मदद से क्षेत्र की रियल-टाइम निगरानी कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह जनसभा चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि कोसी-सीमांचल की सीटें बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। जनता की भीड़ और जोश से यह साफ है कि इस क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका

है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM