पप्पू यादव बोले- कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, इस तरह से गठबंधन नहीं चलता है

लालू यादव से अपील करूंगा कि गठबंधन धर्म का पालन करें। नहीं करेंगे तो बीजेपी इसका फायदा उठाएगी। जनता आगे है, हम पीछे हैं।

पप्पू यादव बोले- कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, इस तरह से गठबंधन नहीं चलता है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 20, 2025, 12:55:00 PM

बिहार की सियासत में महागठबंधन एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रहा है। सीट बंटवारे को लेकर न सिर्फ असहमति जारी है, बल्कि अब घटक दलों के बीच की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने साफ तौर पर राजद प्रमुख लालू यादव को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है। उनका आरोप है कि 12 सीटों पर दोहरे उम्मीदवार उतारे गए हैं, जो सीधे तौर पर महागठबंधन को कमजोर कर रहा है।

पप्पू यादव का कहना है कि कांग्रेस ने जहां अत्यंत पिछड़ी जातियों और SC-ST वर्ग को टिकट देकर सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की है, वहीं बाकी दल स्वार्थ में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील के बावजूद गठबंधन में समन्वय नहीं दिख रहा।

"मैं बार-बार कह रहा हूं कि गठबंधन को वापस लीजिए। इसे कमजोर किया जा रहा है। सुबह तक टिकट बांटे जा रहे हैं, ये सब गलत है।"

उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव गठबंधन धर्म का पालन नहीं करेंगे, तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। पप्पू यादव ने चेताया कि जनता बहुत आगे बढ़ चुकी है, और नेता पीछे छूटते जा रहे हैं।

फिलहाल, महागठबंधन में मतभेद गहराते जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या चुनाव से पहले ये गठबंधन अपने मतभेद भुला पाएगा, या फिर यह खींचतान विपक्ष की एकजुटता को पूरी तरह बिखेर देगी?

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM