चुनाव के रिजल्ट से पहले मंदिर, मजार-गुरुद्वारे पहुंचे नीतीश, हेल्थ चेकअप भी कराए

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। 14 नवंबर को आने वाले रिजल्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं।

चुनाव के रिजल्ट से पहले मंदिर, मजार-गुरुद्वारे पहुंचे नीतीश, हेल्थ चेकअप भी कराए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 12, 2025, 3:08:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। 14 नवंबर को आने वाले रिजल्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह उनका दिन शुरू हुआ मेदांता अस्पताल से, जहाँ उन्होंने अपने रूटीन हेल्थ चेकअप करवाया।

चेकअप के बाद मुख्यमंत्री सीधे पहुंचे पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बिहार की शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद सीएम का अगला पड़ाव रहा पटना हाईकोर्ट के पास स्थित ऐतिहासिक मजार। यहाँ उन्होंने चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी।

नीतीश कुमार का यह धार्मिक दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब बिहार की राजनीति अपने निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। एनडीए और महागठबंधन – दोनों की साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।

इससे एक दिन पहले, मंगलवार को, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। यह बैठक करीब 15 मिनट चली, जिसे राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है।

चुनावी नतीजों से ठीक पहले नीतीश कुमार का यह दौरा और मुलाकातें संकेत दे रही हैं कि बिहार की सियासत में अभी बहुत कुछ तय होना बाकी है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM