CM हाउस में नीतीश-शाह की 15 मिनट मुलाकात: आज छपरा के तरैया में अमित शाह की जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली

CM हाउस में नीतीश-शाह की 15 मिनट मुलाकात: आज छपरा के तरैया में अमित शाह की जनसभा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 17, 2025, 11:34:00 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली, जिसमें दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और गठबंधन की स्थिति को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश और शाह की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में हाल ही में हलचल देखी गई थी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अमित शाह छपरा के तरैया स्थित खेल मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में वे महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। शाह का यह दौरा पूरी तरह चुनावी संदेश देने वाला माना जा रहा है।

इसके बाद शाम को वे पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां शिक्षाविदों, उद्यमियों और समाजसेवियों से संवाद करेंगे। अमित शाह 18 अक्टूबर तक बिहार में ही रहेंगे और इस दौरान कई जिलों का दौरा कर चुनावी समीकरणों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे नामांकन प्रक्रिया और प्रचार अभियान की प्रगति पर भी बारीकी से नजर रखेंगे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM