लैंड क्रूजर छोड़, बाइक पर निकले अनंत सिंहः बोले- JDU से ही लड़ूंगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाहुबली अनंत सिंह अपने क्षेत्र मोकामा में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अनंत सिंह इन दिनों अपनी 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं।

लैंड क्रूजर छोड़, बाइक पर निकले अनंत सिंहः बोले- JDU से ही लड़ूंगा चुनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 5:21:00 PM

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मोकामा में अपने लिए चुनाव प्रचार किया. इस दौरान अपने समर्थकों से घिरे अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए  अपने नामांकन के तारीख और पार्टी का एलान किया. पत्रकारों ने जब अनंत सिंह से पूछा कि वह किस दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे और किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. इस पर उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

मोकामा में मीडिया से बात करते हुए अंनत सिंह ने कहा कि वह 14 अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ  बाढ़ जाएंगे और निर्वाचन ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि “नीतीश पार्टी” से चुनाव लड़ेंगे. 

बता दें कि बाहुबली अनंत सिंह अपने क्षेत्र मोकामा में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अनंत सिंह इन दिनों अपनी 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं।

वे रविवार को भी मोकामा में चुनाव प्रचार करने बाइक से निकले। वे पिछली सीट पर बैठे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता पीछे छाता पकड़े भी दिख रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह ने पहली बार 2005 में जनता दल यूनाइटेड से ही विधायक बने थे. 2020 में उनकी JDU से अनबन हो गई थी और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था. हालांकि 2022 में AK 47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई और उनकी पत्नी नीलम देवी राजद में शामिल हो गई और उपचुनाव में विधायक बनी. लेकिन 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हुए तो नीलम देवी ने बहुमत परिक्षण के दौरान RJD को अलवीदा कह दिया और NDA के साथ हो गई. 

मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 है.

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM