काराकाट से नामांकन के बाद ज्योति सिंह का रोड शो, मंदिर में की पूजा अर्चना

भोजपुर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह सोमवार को काराकाट से निर्दलीय नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद ज्योति सिंह लगभग 30KM का रोड शो कर रही हैं।

काराकाट से नामांकन के बाद ज्योति सिंह का रोड शो,  मंदिर में की पूजा अर्चना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 20, 2025, 3:11:00 PM

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार की राजनीति में एंट्री कर ली है। सोमवार को उन्होंने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद ज्योति सिंह ने करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

रोड शो के दौरान उनके समर्थकों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कई जगहों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह से चुनावी जोश में डूबा नजर आया।

नामांकन से पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा –

"नमस्ते काराकाट की देवतुल्य जनता, आप सभी के अपार प्यार और समर्थन से मैं करकट 213 से अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। यह कदम जनता की उम्मीदों और विश्वास की आवाज है। आइए, मिलकर एक नया परिवर्तन लाएं। आपकी अपनी – ज्योति सिंह।"

हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जहां कई लोगों ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी है, वहीं कुछ लोगों ने उन पर निशाना भी साधा है।

एक यूज़र ने लिखा – "जो पति की नहीं हुई, वो जनता की क्या होगी?"

वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की – "सारा ड्रामा चुनाव के लिए किया गया था।"

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM