JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया है और अब राज्य की 6 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा।

 JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगा चुनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 18, 2025, 5:08:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया है और अब राज्य की 6 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, JMM ने चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। ये सभी सीटें दूसरे चरण की हैं। बताया जा रहा है कि JMM ने यह निर्णय पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद लिया है। पार्टी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।

झामुमो की मांग शुरुआत में 16 सीटों की थी, बाद में पार्टी 12 सीटों पर समझौते के लिए तैयार हो गई। इसको लेकर झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव और अन्य नेताओं से बातचीत की। हालांकि, कई दौर की बैठकें बेनतीजा रहीं।

JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर 15 अक्टूबर तक उन्हें 12 सीटें नहीं दी गईं, तो पार्टी अपने रास्ते पर चलेगी। और वही हुआ — 18 अक्टूबर को JMM ने 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महागठबंधन में JMM के साथ हुई कथित ‘नाइंसाफी’ का असर अब झारखंड की राजनीति पर भी दिख सकता है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM