भड़काऊ पोस्ट पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई: राजद, भाजपा, कांग्रेस समेत 25 सोशल मीडिया हैंडल पर केस दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कड़ी निगरानी हो रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सेल 24 घंटे कार्यरत है।

भड़काऊ पोस्ट पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई: राजद, भाजपा, कांग्रेस समेत 25 सोशल मीडिया हैंडल पर केस दर्ज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 30, 2025, 9:30:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कड़ी निगरानी हो रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सेल 24 घंटे कार्यरत है। इस सेल को मिली शिकायत के आधार पर अब तक राजद, भाजपा, कांग्रेस सहित 25 सोशल मीडिया हैंडलों पर आपत्तिनजक, भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 21 एफआईआर दर्ज कराई गई है

ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान और डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बुधवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब तक 25 सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रकाशित-प्रसारित 67 आपत्तिजनक लिंक की शिकायत पर एफआईआर हुई है। इन पर आचार संहिता के उल्लंघन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इन मामलों की जांच ईओयू और विभिन्न जिलों के स्तर से की जा रही है

डीआईजी एमएस ढिल्लन ने बताया कि इनके अलावा चार यू-ट्यूब चैनलों पर विभिन्न समुदायों में भय, वैमनस्य एवं विद्वेष फैलाने से संबंधित सामग्री मिली हैं। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली इन सामग्रियों के प्रसारण को लेकर इन यूट्यूब चैनलों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाबत उन्होंने बताया कि अब तक 184 आपत्तिजनक पोस्ट या हैंडल्स या लिंक के खिलाफ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब समेत अन्य को नोटिस भेजकर इन आपत्तिजनक पोस्टों को हटवाया या लॉक कराया गया है।

डीआईजी ने बताया कि इस चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किए गए फेक वीडियो और डीपफेक कंटेंट के मामले काफी सामने आ रहे हैं। इनकी जांच को लेकर अलग डेस्क बनाई गई है। ऐसे 117 पोस्ट हटाए गए, जबकि छह एफआईआर दर्ज की गयी। विवादित पोस्ट हटाने के बाद भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले चैनलों के लिंक या वेबपेज को ब्लॉक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। ऐसे 145 सोशल मीडिया हैंडल्स या प्रोफाइल की पहचान की गई है, जिन्हें निरंतर निगरानी में रखा गया है। इनमें सोशल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 40 हैंडल्स, 28 यू-ट्यूब चैनल्स एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा 77 विभिन्न सोशल मीडिया प्रोफाइल शामिल हैं।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM