बिहार में दीपावली पर 750 करोड़ के पटाखे फूटे: 575 करोड़ की मिठाई खाई गई

बिहार में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। जमकर आतिशबाजी हुई। बिल्डिंग्स रंग बिरंगी लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठीं।

बिहार में दीपावली पर 750 करोड़ के पटाखे फूटे: 575 करोड़ की मिठाई खाई गई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 21, 2025, 2:02:00 PM

बिहार में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। जमकर आतिशबाजी हुई। बिल्डिंग्स रंग बिरंगी लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठीं। बिहार सरकार की हाउस होल्ड रिपोर्ट के अनुसार 2.80 करोड़ घर हैं। इनमें करीब 15 से 17 प्रतिशत मुस्लिमों के घर हैं। इस हिसाब से करीब 2.30 करोड़ हिंदू घरों में दीपावली मनाई गई

हालांकि, कई कारोबार में मुस्लिम परिवार भी लगे हुए हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, पूरे बिहार में दीपावली पर करीब 2200 से तीन हजार करोड़ कारोबार होने की उम्मीद है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार इस बार वोकल फॉर लोकल पर लोगों का फोकस है

लोगों ने चाइनीज झालर की बजाय, देसी लाइट और मिट्टी के दीयों की ज्यादा खरीदी की। इसके अलावा मूर्तियों, मिठाई से लेकर झालरों, पटाखों और कीमती उपहारों पर जमकर खर्च हुआ।

2.3 करोड़ में से लगभग 1.5 करोड़ घरों ने पटाखों पर खर्च किया। 500 रुपए प्रति घर के औसत से, इस दिवाली बिहार में 750 करोड़ रुपए के पटाखे फोड़े गए। दीपावली पर घरों में सबसे बड़ा खर्च इसी का होता है। वहीं, मिठाई पर करीब 575 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। औसतन हर घर में अगर 250 रुपए की मिठाई भी आई तो करीब इतना खर्च होगा।

पारंपरिक दीयों के साथ-साथ बिजली की झालरों (LED Lights) का चलन भी जोरों पर रहा। 1.5 करोड़ घरों ने औसतन 100 रुपए की झालरें खरीदीं, जिससे बाज़ार में 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

चांदनी मार्केट में लाइट बेचने वाले रोहित झुनझुनवाला ने कहा कि, 'इस बार मार्केट काफी अच्छा रहा है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। उनके मन में काफी उत्साह दिख रहा है। लोग लड़ी वाले लाइट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिवाली के समय 3 दिन का सेल आम दिनों के सेल के बराबर 100% होती है। इसलिए हर साल दिवाली का इंतजार रहता है।'

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM