पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई

पटना से सटे दानापुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मानस नया पानापुर गांव में एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई, जब उनके मकान की छत अचानक ढह गई।

पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 10, 2025, 9:26:00 AM

पटना से सटे दानापुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मानस नया पानापुर गांव में एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई, जब उनके मकान की छत अचानक ढह गई। यह इलाका सारण और पटना की सीमा से सटा दियारा क्षेत्र है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक मोहम्मद बबलू, उम्र 35 वर्ष, अपनी पत्नी रोशन खातून (30), बेटी रुसार (12), बेटा मो. चांद (10) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (2) के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत गिर गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मोहम्मद बबलू ने यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत कई साल पहले बनवाया था। समय के साथ मकान की दीवारों और छत में दरारें आ गई थीं, जिसकी मरम्मत नहीं हो पाई थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की बात कही है।

मानस नया पानापुर गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि कई पुराने आवास योजना के मकान अब जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें समय पर मरम्मत की जरूरत है ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM