6 सीटें देकर हमारे महत्त्व को कम आंका गया है, इसका खामियाजा NDA को भुगतना पड़ सकता है - जीतन राम मांझी

"हमें सिर्फ 6 सीट देकर उन्होंने हमारी अहमियत कम आंकी है. इसकी खामियाजा NDA को भुगतनी पड़ सकती है.

6 सीटें देकर हमारे महत्त्व को कम आंका गया है, इसका खामियाजा NDA को भुगतना पड़ सकता है - जीतन राम मांझी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 13, 2025, 8:43:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।

सीट बंटवारे के बाद जीतन राम मांझी ने पहले तो 'संतुष्टि' जताई, लेकिन तुरंत बाद उनके तेवर तीखे हो गए. उन्होंने कहा कि आलाकमान का फैसला स्वीकार है, लेकिन "हमें सिर्फ 6 सीट देकर उन्होंने हमारी अहमियत कम आंकी है. इसकी खामियाजा NDA को भुगतनी पड़ सकती है." मांझी की यह सीधी चेतावनी दर्शाती है कि वह अपनी पार्टी 'हम' को राज्यस्तरीय दल का दर्जा दिलाने के लिए मांगी गई 15 सीटों के मुकाबले मिली 6 सीटों से बेहद असंतुष्ट हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीटों की संख्या पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) का सहारा लिया. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि, “आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी... मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा."

कुशवाहा ने अपने समर्थकों से गुस्सा शांत करने का आग्रह करते हुए यह भी कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां बाहर से नहीं दिखतीं. गौरतलब है कि कुशवाहा ने NDA से 24 सीटों की मांग की थी.

पांच दलों वाले बिहार NDA में दो प्रमुख सहयोगी दलों की सार्वजनिक नाराज़गी चुनाव से पहले शुभ संकेत नहीं है. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा दोनों ही अपने-अपने जातीय आधार वाले वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखते हैं, और उनके असंतोष का सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM