बिहार के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्र देगी सरकार, 8 लाख तक मदद भी

बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए ₹34.60 करोड़ की 'गन्ना यंत्रीकरण योजना' को मंजूरी दी है।

बिहार के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्र देगी सरकार, 8 लाख तक मदद भी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 04, 2026, 4:31:00 PM

बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए ₹34.60 करोड़ की 'गन्ना यंत्रीकरण योजना' को मंजूरी दी है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यभर में 3,218 आधुनिक कृषि यंत्र बांटे जाएंगे और 80 नए 'यंत्र बैंक' स्थापित होंगे। इसका उद्देश्य खेती की लागत कम करना, गन्ना उत्पादन बढ़ाना और आधुनिक मशीनों तक हर किसान की पहुँच सुनिश्चित करना है।

राज्य में गन्ना खेती के यंत्रीकरण के लिए 80 नए यंत्र बैंक स्थापित होंगे, जिसके लिए चीनी मिलें एवं किसान समूह आवेदन कर सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को महंगे उपकरण किराये पर उपलब्ध कराना है। नियमानुसार, प्रत्येक बैंक में न्यूनतम 7 यंत्र अनिवार्य होंगे, जिनमें सुगरकेन, कटर प्लांटर, रैटून मैनेजमेंट डिवाइस, ट्रेंच ओपेनर आदि शामिल रहेंगे। इस योजना से सीमांत एवं छोटे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा, जो महंगे उपकरण नहीं खरीद पाते। अब वे बुआई, फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और कटाई के लिए किफायती किराये पर आधुनिक मशीनें ले सकेंगे। सरकार मशीनों की खरीद पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है।

यंत्र बैंक के लिए ₹8 लाख तक की सहायता, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के लिए फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर 75 प्रतिशत और बीज उपचार यंत्रों पर सर्वाधिक 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, यंत्र बैंक स्थापित करने वाले किसानों या समूहों को अधिकतम ₹8 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। पारदर्शिता के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। बिचौलियों से मुक्त यह पारदर्शी व्यवस्था गन्ना उद्योग और किसानों के विकास को नई दिशा देगी।

बिहार सरकार गन्ने की खेती को आधुनिक और लाभदायक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ₹34.60 करोड़ की इस योजना का सीधा लाभ छोटे किसानों को मिलेगा। नए यंत्र बैंक कम लागत में आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाएंगे।

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM