नालंदा में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना परिसर स्थित वैरक में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे डायल 112 में कार्यरत एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

नालंदा में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 14, 2025, 1:21:00 PM

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना परिसर स्थित वैरक में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे डायल 112 में कार्यरत एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सुमन तिर्की की मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान सुमन तिर्की (बैज नंबर 42) के तौर पर हुई है। मूल रूप से झारखंड के गुमला जिला, घाघरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहार बरतोली के रहने वाले थे। पिछले एक साल में डायल-112 में तैनात थे।

सुसाइड की सूचना पर झारखंड से पत्नी और परिवार के सदस्य नालंदा पहुंचे। पत्नी प्रेग्नेंट हैं, रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एएसआई सुमन तिर्की कुछ पारिवारिक तनावों और व्यक्तिगत उलझनों से गुजर रहे थे. जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

घटना के बाद पूरे थाना परिसर में शोक और सन्नाटा छा गया. सहकर्मियों ने बताया कि सुमन तिर्की व्यवहार में शांत और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है.

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM