वाटर पार्क निर्माण विवाद: अब दिल्ली में बात रखेंगे सुधाकर

वाटर पार्क निर्माण विवाद: अब दिल्ली में बात रखेंगे सुधाकर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 6:55:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। किसानों के समर्थन में आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस संबंध में उन्होंने आधिकारिक पत्र भी जारी किया है।

बताया जा रहा है कि किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान सांसद सुधाकर सिंह सहित अन्य पर मारपीट, निर्माण कार्य में बाधा डालने और रुपये छीनने जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सांसद इन आरोपों और पूरे भूमि विवाद पर अपना पक्ष राष्ट्रीय स्तर पर रखने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाटर पार्क भूमि विवाद, किसानों के आंदोलन और दर्ज मुकदमों को लेकर कई अहम खुलासे किए जा सकते हैं। वहीं, इस मुद्दे पर आंदोलन की आगे की रणनीति का भी ऐलान होने की संभावना है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

बता दें कि वाटर पार्क के निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से पूर्वी चंपारण में विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों और पुलिस में झडप भी हो चुकी है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी चंद रोज पहले किसानों के हक में पिपराकोठी पहुंचे थे। पप्पू यादव ने किसानों से मिलने के बाद प्रेस से बातें करते हुए कहा था कि किसानों का मुद्दा केवल उनका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि आगामी 15 अप्रैल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब बिहार आयेंगे तो उनके सामने भी इस मुद्दे को रखा जाएगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM