रक्सौल: खेत में प्रेमालाप करते दिखे नाग-नागिन, कभी आलिंगन तो कभी मनमोहक नृत्य, उमड़ी भारी भीड़

रक्सौल प्रखंड के एक ग्रामीण क्षेत्र में उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब खेत में दो नाग-नागिन को प्रेमालाप और आलिंगन की मुद्रा में देखा गया।

रक्सौल: खेत में प्रेमालाप करते दिखे नाग-नागिन, कभी आलिंगन तो कभी मनमोहक नृत्य, उमड़ी भारी भीड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 06, 2026, 4:07:00 PM

रक्सौल प्रखंड के एक ग्रामीण क्षेत्र में उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब खेत में दो नाग-नागिन को प्रेमालाप और आलिंगन की मुद्रा में देखा गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही इस दुर्लभ दृश्य को देखा, आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांप लंबे समय तक एक-दूसरे से लिपटे रहे और बीच-बीच में उनका मनमोहक नृत्य भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के उद्देश्य से गमछे और कपड़े से ढकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों लगातार अपनी स्वाभाविक गतिविधियों में लगे रहे, जिससे उन्हें ढंक पाना संभव नहीं हो सका।

नाग-नागिन के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस दुर्लभ पल की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहली बार इतने करीब से नाग-नागिन के प्रेमालाप और नृत्य का ऐसा दृश्य देखा है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही और लोग इसे प्रकृति का अनोखा और मनमोहक नजारा बताते रहे।

रिपोर्टर .....सोहराब आलम .....जिला  पूर्वी चम्पारण 

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM