राहुल गांधी उठायेंगे मोतिहारी के किसानों का मुद्दा: पप्पू यादव

राहुल गांधी उठायेंगे मोतिहारी के किसानों का मुद्दा: पप्पू यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 4:56:00 PM

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि मोतिहारी में हो रहे किसान आंदोलन के मुद्दे को अब  राहुल गांधी उठाएंगे। उन्होंने शनिवार को यह बातें पूर्वी चंपारण में कही। बता दें कि यहां वाटर पार्क निर्माण का विवाद लगातार चल रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि यह सरकार किसानों के जमीन को जबरन कब्जा कर रही है। लेकिन यह किसान आंदोलन का मुद्दा और बड़ा होगा। हम इसके लिए कोर्ट में जाएंगे। आगामी 15 जुलाई को राहुल गांधी पटना आएंगे और इस मुद्दे को वह खुद उठाएंगे। बता दे कि मोतिहारी के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण वाले जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । किसानों की वर्षो पुरानी जमीन को जिला प्रशासन द्वारा गैरमजरूआ जमीन बताकर जमाबंदी रद्द कर दिया गया। जिसके विरोध में किसान पहले से आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह उस जमीन पर पहुंचे और ट्रैक्टर से जमीन को जोत दिया। बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक दिवसीय यात्रा बिहार में प्रस्तावित है। राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को पटना आएंगे। इस दौरान वह छात्रों से संवाद भी करेंगे।

पप्पू यादव शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर किसानों के इस आंदोलन में शामिल हुए और अपना बडा बयान दिया। पप्पू यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए  कहा कि मोटी रकम के बदौलत किसानों के जमाबंदी को खारिज कर दिया गया और उस पर प्रशासन द्वारा वाटर पार्क निर्माण कराया जा रहा है। यह सरकार बिहार में किसानों के जमीन को जबरन कब्ज़ा कर रही है । बता दें कि इस मुद्दे पर पिछले कई दिनों से पूर्वी चंपारण में किसानों में आक्रोश बना हुआ है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM