मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद

मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 06, 2026, 5:53:00 PM

मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने  एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई  है। मामला घोड़ासहन थाना इलाके के जगीरहा गांव की है, जहां 2014 में  अपने सगे भाई के महज 20 कट्ठा जमीन को जबरन लेने और उसके हिस्सा की हकमरी करने को लेकर विजय यादव नाम के एक व्यक्ति ने अपने  सगे भाई अभय यादव के पत्नी, भतीजी के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया था।

मामला मोतिहारी व्यवहार न्यायालय कोर्ट में चल रहा था और आज व्यवहार न्यायालय ने 12 वर्षों बाद पीड़ित परिवार को न्याय दी है।  इस मामले में व्यवहार न्यायालय के सत्र न्यायाधीश राजेश रंजन ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया है। 

पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ रहे वकील मणि भूषण सिंह उर्फ़ पप्पू  सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज व्यवहार न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए  दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

वही पीड़ित व्यक्ति अभय यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई ने मुझे जमीन लेने की हर वह कोशिश की लेकिन हमने जब अपने हिस्सा का जमीन उनको नहीं दिया तो रात का अंधेरे का फायदा उठाकर 12 वर्ष पहले उन्होंने मेरी पत्नी और भतीजी पर एसिड से हमला कर दिया था। आज हमें न्याय मिला है और हमारे बड़े भाई और आरोपी विजय यादव को आजीवन कारावास की सजा मिली है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM