भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 20, 2026, 4:42:00 PM

राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। आये दिन पुलिस प्रशासन इसके धंधेबाजों पर नकेल भी कसती रहती है लेकिन धंधेबाज फिर भी अपने कार्यों से बाज नहीं आते हैं। ऐसी ही एक खबर राज्य के जमुई जिले से है, जहां पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार में विदेशी शराब ला रहा था। अब पुलिस इसके नेटवर्क को खंगाल रही है।

मिली खबर के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा टियागो कार से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। मिली सूचना के आधार पर मिसिर बिगहा के पास वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान टाटा टियागो कार को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से कुल 127.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार सिंह पिता रामसुंदर सिंह, ग्राम दौलतपुर, थाना जमुई के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था? बता दें कि इससे पहले भी उत्पाद पुलिस और पुलिस के द्वारा कई धंधेबाजों को शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद भी तस्करी जारी है। इधर पुलिस का कहना है कि जो भी इस तरह के गैर कानूनी कार्य करेंगे, उनके ऊपर कडी से कडी कार्रवाई की जाएगी।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM