मनाली से घूमकर लौट रहे थे देवघर, बिहार में हुए हादसे में चली गयी इतनों की जान

मनाली से घूमकर लौट रहे थे देवघर, बिहार में हुए हादसे में चली गयी इतनों की जान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 05, 2026, 9:42:00 AM

राज्य के आरा से बड़ी खबर है। यहां रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मरने ही खबर है। जबकि एक व्यक्ति की घायल होने की सूचना है। घायल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप फैल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित बिहिया चौरस्ता पर रविवार की अहले सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में सबको झकझोर दिया। प्राप्त खबर के अनुसार भिडंत तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी और कंटेनर के बीच हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने खड़े कंटेनर से पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि मूलरूप से झारखंड के निवासी मृतक घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली गए हुए थे। यह सभी अपनी ट्रिप खत्म होने के बाद देवघर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में हादसा हो गया। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सुबह हुए हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग लौट रहे थे। 

इसी क्रम में बिहिया में बिहिया फोरलेन पर तेज स्पीड के कारण चालक ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया। गाड़ी सीधे कंटेनर के पीछे के हिस्से में जा भिडी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि मृतकों की रिश्तेदारी सोनपुर में है। स्थानीय पुलिस के द्वारा उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।  

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM