T20 World Cup Final, 32 रन पर न्यूजीलैंड के दो विकेट गिरे, एलन के बाद रचिन भी आउट
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है। पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है।
तीसरे ओवर में 31 रनों पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है. अक्षर पटेल ने फिन एलन को पवेलियन भेजा. फिन एलन सात गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए.
जवाबी पारी में न्यूजीलैंड ने 3.2 ओवर में दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की पहली बॉल पर रचिन रवींद्र (एक रन) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।