राज्यसभा चर्चा के बीच सम्राट चौधरी का बयान, बोले – बिहार में रहकर ही नेतृत्व करेंगे Nitish Kumar, रोजगार पर रहेगा फोकस

बिहार की राजनीति में यह साफ़ हो गया है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा जा रहे है। ऐसे में चर्चा है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से दूर हो जाएंगे तो इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री कहीं नहीं

राज्यसभा चर्चा के बीच सम्राट चौधरी का बयान, बोले – बिहार में रहकर ही नेतृत्व करेंगे Nitish Kumar, रोजगार पर रहेगा फोकस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 10, 2026, 1:27:00 PM

बिहार की सियासत में इन दिनों एक बड़ी चर्चा जोरों पर है। चर्चा यह कि क्या मुख्यमंत्री Nitish Kumar राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति से दूर हो जाएंगे? इसी सवाल के बीच अब डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने तस्वीर साफ कर दी है।

सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री कहीं नहीं जा रहे हैं और बिहार के विकास का नेतृत्व वही करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि भले ही नीतीश कुमार राज्यसभा जाएं, लेकिन वे बिहार की राजनीति से दूर नहीं होंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन वह बिहार की राजनीति से कहीं नहीं जा रहे हैं। वे हमारे बीच में रहेंगे और हम सबको मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार फिर से श्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।”

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य बिहार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर जाते हैं, लेकिन अब सरकार की कोशिश है कि युवाओं को अपने ही राज्य में अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जिससे राज्य के अंदर ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।।

सम्राट चौधरी ने कहा, “जो लोग रोजगार के लिए पलायन करते हैं, उन्हें अब पलायन नहीं करना पड़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि इसी बिहार में चुन-चुनकर रोजगार दिया जाए, ताकि युवाओं को सम्मानजनक जीवन मिल सके।”

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सरकार विकास की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। शिक्षा, रोजगार, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की इन पहलों से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य के युवाओं को अपने ही घर में बेहतर भविष्य मिलेगा।