CM सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से मिले विजय सिन्हा, हलचल तेज
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा भी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बिहार आगमन का औपचारिक निमंत्रण देंगे। वहां वे IAS के साथ मीटिंग करेंगे। राष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। वहीं बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा भी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पीएम प्रधानमंत्री से की मुलाकात की है।
दिल्ली में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। सीएम सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीएम का यह दौरा बिहार की विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जा रहा हूं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह करूंगा। दो दिवसीय दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी की पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है।
इससे पहले बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर उनके जीवन पर लिखी बुक लॉन्च की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉडल स्कूल को सबसे शानदार बनाना है। शिशु विद्या मंदिर ऐसा बने कि प्राइवेट और कॉन्वेंट के बच्चे नाम कटाकर मॉडल स्कूल में दाखिला लें। हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोला जाएगा। हर ब्लॉक तक शिक्षा को मजबूती से लागू किया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बेऊर जेल में जाना होगा।