कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह और ज्योति सिंह, अदालत ने दिया सख्त आदेश, जानें पूरा मामला
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसकी सुनवाई आज मंगलवार (5 मई, 2026) को आरा सिविल कोर्ट में होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसकी सुनवाई आज मंगलवार (5 मई, 2026) को आरा सिविल कोर्ट में होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। जिसके बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए अगली तारीख पर दोनों को अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया।
दरअसल पवन सिंह और उसकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। आज आरा के व्यवहार न्यायालय स्थित फैमिली कोर्ट में इस केस की सुनवाई होनी थी। लेकिन पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक मामला एक बार फिर टल गया है। दोनों पक्षों में से कोई भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए अगली तारीख पर दोनों को अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया। पवन सिंह के वकील ने कोर्ट से कहा कि पवन सिंह शूटिंग में बिजी हैं। इसलिए आज की सुनवाई में नहीं आ सके। उन्होंने कोर्ट से अगली तारीख मांगी।
अदालत ने अगली तारीख पर पवन सिंह और ज्योति सिंह को अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया। यह तलाक मामला काफी समय से फैमिली कोर्ट में चल रहा है और हर तारीख पर नजर बनी रहती है। अब क्या फैसला होने वाला है ऐसे में अब अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की मौजूदगी को लेकर कोर्ट सख्त रुख अपना सकता है।
इससे पहले 25 मार्च को हुई पिछली सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार से कहा था कि मैं ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता। हमें तलाक चाहिए। पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी सहमति जताई थी। उस दिन सुनवाई के लिए ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंची थी। जबकि इससे पहले 11 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थी। उस दिन तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पवन सिंह सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी। वहीं 11 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने कहा था कि, अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं, तो 10 करोड़ रुपए और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने निजी विवादों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी। हालांकि पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 2018 में शादी कर ली। अब कोर्ट में केस चल रहा है। पवन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना मुमकिन नहीं है।