रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदी महिला, मौके पर मौ*त

रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदी महिला, मौके पर मौ*त

रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदी महिला, मौके पर मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 10, 2026, 10:55:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही ट्रेन के सामने अचानक छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एक ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही थी। उसी दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक महिला अचानक आगे बढ़ी और चलती ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोग इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध रह गए। रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला हटिया से हावड़ा जाने के उद्देश्य से स्टेशन पहुंची थी। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।