सारंडा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, कई माओवादियों के ढेर होने की सूचना, फा*यरिंग जारी

सारंडा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, कई माओवादियों के ढेर होने की सूचना, फा*यरिंग जारी

सारंडा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, कई माओवादियों के ढेर होने की सूचना, फा*यरिंग जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 22, 2026, 11:17:00 AM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल से एक बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) के बीच तीखी मुठभेड़ चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दौरान कई माओवादियों के मारे जाने की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभडीह गांव के आसपास हुई, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद साझा की जाएगी। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि, सुरक्षा सूत्रों का दावा है कि इस कार्रवाई में एक कुख्यात माओवादी नेता, जिस पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था, मारा गया है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।