डोरंडा ह*त्याकांड में नया मोड़, पत्नी की ह*त्या के बाद फरार आरोपी पति ने की खुदकु*शी

डोरंडा ह*त्याकांड में नया मोड़, पत्नी की ह*त्या के बाद फरार आरोपी पति ने की खुदकु*शी

डोरंडा ह*त्याकांड में नया मोड़, पत्नी की ह*त्या के बाद फरार आरोपी पति ने की खुदकु*शी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 28, 2026, 12:22:00 PM

रांची की राजधानी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोली स्थित वारिस चौक इलाके में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी पति का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तौकिर अंसारी ने आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी को तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। घटना को लेकर डोरंडा थाना में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच बीती रात तौकिर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

मृतका के भाई मोहम्मद मोजाहिद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के अनुसार, तौकिर अंसारी अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप यह भी था कि तौकिर का निशा केरकेट्टा नाम की महिला से अवैध संबंध था, जिसका तरन्नुम परवीन लगातार विरोध कर रही थी। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना गया।

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद मृतका के बेटे अरहाम ने परिजनों को बताया था कि उसके पिता ने मां को गोली मार दी और बाद में शव को बिस्तर पर सुलाकर उसके हाथ में बंदूक रख दी, ताकि मामला किसी और रूप में दिखे।

पुलिस ने इस मामले में तौकिर अंसारी के साथ-साथ निशा केरकेट्टा को भी आरोपी बनाया था। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले ही तौकिर द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों सहित अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।