जामताड़ा में आपसी रंजिश में चलीं खुलेआम गो*लियां, फा*यरिंग में दुकानदार गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा में आपसी रंजिश में चलीं खुलेआम गो*लियां, फा*यरिंग में दुकानदार गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा में आपसी रंजिश में चलीं खुलेआम गो*लियां, फा*यरिंग में दुकानदार गंभीर रूप से घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 22, 2026, 1:47:00 PM

झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ पर अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई। आपसी विवाद से जुड़ी इस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग करने वाला युवक किसी और को निशाना बना रहा था, लेकिन ईदगाह मोड़ पर चप्पल की दुकान चला रहे इरशाद अंसारी (पिता शमसुद्दीन अंसारी) गोली की चपेट में आ गए। गोली उनके गले में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर करीब चार राउंड फायरिंग की गई।

घटना के तुरंत बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए पहले मधुपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बुधवार शाम हुई इस गोलीबारी के बाद ईदगाह मोड़ और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग देर तक सहमे नजर आए।