कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, इलाके में शोक की लहर

कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, इलाके में शोक की लहर

कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, इलाके में शोक की लहर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 24, 2026, 3:55:00 PM

कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही कांके समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई।

परिजनों ने बताया कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत संभालने की कोशिश की गई, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। कांके क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी और वे जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जनप्रिय और जमीन से जुड़े नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।