नगड़ी में देर रात डकैती से दहशत, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पीटा

नगड़ी में देर रात डकैती से दहशत, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पीटा

नगड़ी में देर रात डकैती से दहशत, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पीटा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 22, 2026, 2:37:00 PM

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी और कीमती जेवरात लूट लिए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, डकैतों ने वारदात के दौरान घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, एक बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि एक महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और एक पुरुष के सिर में गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन डकैतों ने उन पर भी पत्थरबाजी कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।