पुलिस की बड़ी लापरवाही! हथकड़ी समेत पटना थाने से फरार हुआ आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पटना के बहादुरपुर थाना से मोबाइल छिनतई में गिरफ्तार एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपित हथकड़ी सहित पुलिस हिरासत से भाग निकला।

पुलिस की बड़ी लापरवाही! हथकड़ी समेत पटना थाने से फरार हुआ आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 30, 2026, 12:01:00 PM

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। राजधानी पटना में पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  पटना के बहादुरपुर थाना से मोबाइल छिनतई में गिरफ्तार एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपित हथकड़ी सहित पुलिस हिरासत से भाग निकला और काफी देर तक पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोबाइल छिनतई के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देर रात आरोपित ने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद उसे बाहर ले जाया गया। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वह फरार हो गया। आरोपित के भागने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूरी रात पुलिस टीम आरोपित की तलाश में छापेमारी करती रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

बहादुरपुर थाना प्रभारी ने आरोपित के फरार होने की पुष्टि की है और  बताया कि उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में आरोपित भागने में सफल हुआ। 

इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना से आरोपित के फरार होने की घटना ने आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि जब पुलिस हिरासत में रखा गया आरोपित सुरक्षित नहीं रह पा रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।