सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, संविदा महिला कर्मचारियों को भी 2 दिन की स्पेशल लीव, बिहार बना देश का पहला राज्य!
सम्राट चौधरी सरकार ने संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली महिला कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत बिहार की महिला कर्मियों को हर महीने दो दिनों की स्पेशल लीव मिलेगी।
सम्राट चौधरी सरकार ने संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली महिला कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत बिहार की महिला कर्मियों को हर महीने दो दिनों की स्पेशल लीव मिलेगी। इस फैसले से राज्यभर की डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को सीधा फायदा होने की उम्मीद है। दो दिनों की विशेष छुट्टी देनेवाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है।
महिला कर्मियों के द्वारा लंबे समय से इसको लेकर मुद्दा उठाया जा रहा था और पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक पत्र को लेकर काफी घमासान मचा था। ऐसे में सरकार के इस फैसले से लाखों महिला कर्मियों को राहत मिली है। बीते दिनों नियमित और संविदा कर्मियों की ड्यूटी टाइमिंग को लेकर सवाल उठे थे। संविदा महिला कर्मियों को 1 घंटे अधिक ड्यूटी देनी पड़ रही थी। 5 बजे तक नियमित तो 6 बजे तक संविदा को ड्यूटी का आदेश है। इस बीच अब स्पेशल लीव देने का फैसला लिया गया है।
महिला कर्मियों का कहना था कि समान काम के बावजूद उनसे एक घंटे अतिरिक्त ड्यूटी ली जा रही है। खासकर उन महिलाओं के लिए यह परेशानी ज्यादा थी जो परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। मामला बढ़ने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और अब स्पेशल लीव देने का फैसला सामने आया है। इस आदेश से करीब डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को सीधा फायदा होने की उम्मीद है।
बता दें कि इस फैसले से संविदा महिला कर्मियों, बेल्ट्रान से नियुक्त महिला कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए बहाल महिला कर्मियों को लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, नगर विकास समेत कई विभागों में कार्यरत महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत महिला कर्मियों को हर महीने दो दिनों की विशेष छुट्टी मिलेगी। यह छुट्टी उनके सामान्य अवकाश से अलग होगी। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसे लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है, जिसमें छुट्टी लेने की प्रक्रिया और नियम स्पष्ट किए जाएंगे।